Amanjot Kaur Biography in Hindi : अमनजोत कौर, एक साधारण परिवार की बेटी, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और जुनून से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई। मोहाली के फेज-5 में रहने वाली अमनजोत एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां संसाधनों की कमी थी, लेकिन सपनों की उड़ान ऊंची थी। उनके पिता भूपिंदर सिंह, पेशे से एक बढ़ई, ने हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी बेटी को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां आज पूरा देश उनके नाम को जानता है।
Table of Contents
Toggleअमनजोत कौर शिक्षा (Amanjot Kaur Education)
अमनजोत कौर का पूरा नाम | अमनजोत भूपिंदर कौर |
अमनजोत का जन्म कब हुआ था ? | 25 अगस्त 2000 में |
अमनजोत कौर का जन्म कहा पर हुआ था ? | अमनजोत कौर का जन्म चंडीगढ़च में |
शिक्षा | स्कूल एपीजे स्मार्ट स्कूल,सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कॉलेज : गुरु गोविन्द सिंह महिला कॉलेज ,पंजाब शैक्षणिक योग्यता : स्नातक (B.A) |
Which state is Amanjot Kaur from?(अमनजोत कौर का जन्म किस राज्य में हुआ था ?
अमनजोत का जन्म चंडीगढ़(पंजाब ) में 25 अगस्त 2000 को हुआ था .
क्रिकेट की शुरुआत और संघर्षों की कहानी
जब Amanjot Kaur ने क्रिकेट में दिलचस्पी दिखाई, तब उनके पिता ने उन्हें सेक्टर-26 स्थित सरकारी स्कूल में ले जाकर कोच नागेश गुप्ता से मिलवाया। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। पिता रोजाना उन्हें साइकिल पर बैठाकर अकादमी ले जाते थे। कई बार उन्होंने बेटी की प्रैक्टिस के लिए अपनी दिहाड़ी तक छोड़ दी।

अमनजोत ने बताया, “मेरे पापा मेरे सुपरहीरो हैं, उन्होंने मेरे लिए अपने सपनों को ताक पर रख दिया।”
लोगों की बातों ने बढ़ाया हौसला
जब अमनजोत ने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब उन्हें ताने सुनने पड़े – “लड़की होकर क्रिकेट खेलती हो?” लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही बातें उन्हें और मजबूत बनाती गईं। कोच नागेश गुप्ता ने उन्हें तराशा और ऑलराउंडर बनाया।
घरेलू करियर और टीम परिवर्तन
अमनजोत ने क्रिकेट की बारीकियां चंडीगढ़ में सीखी। वह पहले चंडीगढ़ टीम से खेलती थीं, बाद में उन्होंने पंजाब टीम जॉइन की, ताकि वे हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, और तानिया भाटिया जैसी खिलाड़ियों से सीख सकें और खुद को और बेहतर बना सकें।
भारत के लिए डेब्यू और शानदार प्रदर्शन
टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू:
तारीख | 19 जनवरी 2023 |
स्थान | ईस्ट लंदन |
विरुद्ध | दक्षिण अफ्रिका |
प्रदर्शन | नाबाद 41 रन और प्लेयर ऑफ द मै |
वनडे डेब्यू:
तारीख | 16 जुलाई 2023 |
स्थान | मीरपुर |
विरुद्ध | बांग्लादेश |
प्रदर्शन | 4 विकेट, बेस्ट बॉलिंग फिगर – 4/31 |
एशियन गेम्स में चयन
जुलाई 2023 में, Amanjot Kaur को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। ये उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया।
डब्ल्यूपीएल (WPL) में धमाकेदार एंट्री
फरवरी 2023 में हुई पहली WPL नीलामी में, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइज़ी ने अमनजोत को ₹50 लाख में खरीदा। उन्होंने डब्ल्यूपीएल में भी अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा।
डब्ल्यूपीएल बैटिंग आँकड़े:
टीम | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|
MI | 22 | 122 | 42 | 17.42 | 119.60 |
डब्ल्यूपीएल बॉलिंग आँकड़े
टीम | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ | औसत | इकोनोमी |
---|---|---|---|---|---|
MI | 22 | 4 | 3/22 | 18.25 | 7.30 |
अंतरराष्ट्रीय करियर आँकड़े

टी20 अंतरराष्ट्रीय आँकड़े:
मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | विकेट | बेस्ट |
---|---|---|---|---|---|
12 | 89 | 41* | 22.25 | 4 | 2/25 |
वनडे आँकड़े:
मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | विकेट | बेस्ट |
---|---|---|---|---|---|
6 | 55 | 20 | 11.00 | 6 | 4/31 |
Amanjot Kaur’s family information(अमनजोत कौर की पारिवारिक जानकारी)
पिता | भूपिंदर सिंह |
माता | रणजीत कौर |
भाई | गुरकिरपाल सिंह |
बहन | कमलजोत कौर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अमनजोत कौर की सफलता की कुंजी – जुनून और त्याग
पिता भूपिंदर सिंह ने एक बार कहा था,
“बेटी को क्रिकेटर बनाना है, चाहे कुछ भी हो जाए।”
यह वही विश्वास था जिसने अमनजोत को आज इस मुकाम तक पहुंचाया। उनकी कहानी उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो छोटे कस्बों से बड़े सपने लेकर निकलती हैं।
हाल के प्रदर्शन
2025 WPL प्रदर्शन (मुख्य झलकियां):
- 21 फरवरी: MI बनाम RCB – 34* रन और 3/22 विकेट
- 18 फरवरी: MI बनाम GG – 1/17
- 15 फरवरी: MI बनाम DC – 7 रन
- 3 अप्रैल: भारत A बनाम न्यूजीलैंड – 2/21 और 0/15
अंतिम शब्द – हौसलों से उड़ान भरने वाली खिलाड़ी
Amanjot Kaur की कहानी हमें सिखाती है कि संघर्षों के बावजूद सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनके पिता की तपस्या, कोच की मेहनत और खुद की निष्ठा से उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नई पहचान बनाई।
उन्होंने साबित कर दिया कि अगर जुनून हो, तो लड़की होना कमजोरी नहीं, ताकत होती है।