Table of Contents
Toggleहर्निया क्या है ?(What is hernia?)
Hernia Disease:हार्निया एक ऐसी चिकित्सा स्थिति है जिसमें शरीर के किसी अंग या टीशू का हिस्सा कमजोर मांसपेशियों के कारण अपनी जगह से खिसककर बाहर निकल आता है यह सामान्यत: पेट के हिस्से में होता है खासकर इन्गुइनल एरिया में यह समस्या पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक आम है खासकर जो भारी काम करते है ज्यादा वजन उठाते हैं या पुरानी कब्ज से परेशान रहते हैं
पुरुषों में हर्निया क्यों होता है ? (Why does hernia occur in men?)
पुरुषों में हर्निया होने के कई कारण हो सकते है जैसे -:
भारी वजन उठाना | अचानक या बार बार भारी चीजें उठाना |
लम्बे समय तक कब्ज की समस्या | टॉयलेट में जोर लगाना |
क्रॉनिक खांसी या छींक | लगातर पेट पर दबाव |
मांसपेशियों की कमजोरी | जन्म से या उम्र बढ़ने के साथ |
पिछली सर्जरी का प्रभाव | जिसमे पेट की दीवार कमजोर हो जाती है |
मोटापा | पेट पर अधिक वजन का दबाव |
हर्निया के मुख्य प्रकार(The main types of hernia)
1 . इन्गुइनल हर्निया – इन्गुइनल हर्निया पुरुषों में आम है .यह तब होता है जब आंत या फैट टिशु पेट की निचली दीवार से बाहर निकल आता है,विशेष रूप से ग्रोइन में
2. फेमोरेल हर्निया -: यह ग्रोइन के नीचे होता है ,लेकिन यह पुरुषों में कम देखने को मिलता है जबकि महिलाओं में अधिक होता है. इसमें आंत का हिस्सा जांघ के ऊपरी भाग में प्रवेश कर लेता है.
3. अम्बिलिकल हर्निया -: यह उस जगह पर हो जाता है जहाँ पर पहले सर्जरी करवाई हो,और पेट की मांसपेशियां कमजोर हो गई हो .
हर्निया के लक्ष्ण क्या है ? (what are the symptoms of hernia)
- पेट या ग्रोइन में सूजन या उभार
- खड़े होने या खांसने या जोर लगाने पर उभार का उभर आना
- चलने या फिरने में दर्द होना या जलन
- भारीपन या खिंचाव जैसा अहसास
हर्निया का उपचार कैसे किया जाता है ?(How is hernia treated?)
- सर्जेरी ही इसका एक मात्र उपाय है
- ओपन हर्निया सर्जरी : डॉक्टर पेट की दीवार को काटकर बाहर निकले टिशु को वापस अंदर रखते है और मेश (जाली) लगाकर दीवार को मजबूत करते है
- लैपोस्कोपिक सर्जरी -: यह आधुनिक और कम कटाई वाली सर्जरी है इसमें कुछ छोटे छेदों से कैमरे और औजारों के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है. इस प्रक्रिया में दर्द कम होता है,जल्दी रिकवरी और कम जटिलताओं वाली होती है .
अगर हर्निया का इलाज नहीं करवाया तो क्या होगा ? (What happens if hernia is not treated?)
अगर हर्निया का इलाज समय पर न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है-
स्ट्रैंगुलेटेड हर्निया: जिसमें आंत का हिस्सा फंसकर रक्त सप्लाई बंद हो जाती है।
इंफेक्शन या सेप्सिस
आंत की रुकावट, जिससे मल और गैस पास नहीं होती
जीवन के लिए जानलेवा स्थिति
हर्निया से बचाव के आसान उपाय(Simple ways to prevent hernia)
- वजन उठाते समय कमर की जगह घुटनों का सहारा ले
- फाइबर मुक्त आहार ले कब्ज से बचे
- अपने वजन को नियंत्रित रखे
- धूम्रपान छोड़े
- ज़रूरत से ज्यादा पेट पर जोर न डालें
- नियमित रूप से योग व्यायाम करें जिससे पेट की मांसपेशिय मजबूत रहें
पुरुषों में हर्निया एक सामान्य परन्तु गंभीर बीमारी है जिसे नज़रअंदाज नही करना चाहिए. समय रहते निदान और सर्जरी से इससे पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है . अपनी जीवनशैली में बदलाव करके ,सही खानपान और सावधानी से हर्निया को रोका जा सकता है.